• NCERT Solutions
    • NCERT Library
  • RD Sharma
    • RD Sharma Class 12 Solutions
    • RD Sharma Class 11 Solutions Free PDF Download
    • RD Sharma Class 10 Solutions
    • RD Sharma Class 9 Solutions
    • RD Sharma Class 8 Solutions
    • RD Sharma Class 7 Solutions
    • RD Sharma Class 6 Solutions
  • Class 12
    • Class 12 Science
      • NCERT Solutions for Class 12 Maths
      • NCERT Solutions for Class 12 Physics
      • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
      • NCERT Solutions for Class 12 Biology
      • NCERT Solutions for Class 12 Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (Python)
      • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (C++)
      • NCERT Solutions for Class 12 English
      • NCERT Solutions for Class 12 Hindi
    • Class 12 Commerce
      • NCERT Solutions for Class 12 Maths
      • NCERT Solutions for Class 12 Business Studies
      • NCERT Solutions for Class 12 Accountancy
      • NCERT Solutions for Class 12 Micro Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Macro Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Entrepreneurship
    • Class 12 Humanities
      • NCERT Solutions for Class 12 History
      • NCERT Solutions for Class 12 Political Science
      • NCERT Solutions for Class 12 Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Sociology
      • NCERT Solutions for Class 12 Psychology
  • Class 11
    • Class 11 Science
      • NCERT Solutions for Class 11 Maths
      • NCERT Solutions for Class 11 Physics
      • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
      • NCERT Solutions for Class 11 Biology
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Computer Science (Python)
      • NCERT Solutions for Class 11 English
      • NCERT Solutions for Class 11 Hindi
    • Class 11 Commerce
      • NCERT Solutions for Class 11 Maths
      • NCERT Solutions for Class 11 Business Studies
      • NCERT Solutions for Class 11 Accountancy
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Entrepreneurship
    • Class 11 Humanities
      • NCERT Solutions for Class 11 Psychology
      • NCERT Solutions for Class 11 Political Science
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Indian Economic Development
  • Class 10
    • NCERT Solutions for Class 10 Maths
    • NCERT Solutions for Class 10 Science
    • NCERT Solutions for Class 10 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 10 English
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Sanchayan
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Sparsh
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kritika
    • NCERT Solutions for Class 10 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 10 Foundation of Information Technology
  • Class 9
    • NCERT Solutions for Class 9 Maths
    • NCERT Solutions for Class 9 Science
    • NCERT Solutions for Class 9 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 9 English
    • NCERT Solutions for Class 9 Hindi
    • NCERT Solutions for Class 9 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 9 Foundation of IT
  • CBSE Sample Papers
    • Previous Year Question Papers
    • CBSE Topper Answer Sheet
    • CBSE Sample Papers for Class 12
    • CBSE Sample Papers for Class 11
    • CBSE Sample Papers for Class 10
    • Solved CBSE Sample Papers for Class 9 with Solutions 2023-2024
    • CBSE Sample Papers Class 8
    • CBSE Sample Papers Class 7
    • CBSE Sample Papers Class 6
  • Textbook Solutions
    • Lakhmir Singh
    • Lakhmir Singh Class 10 Physics
    • Lakhmir Singh Class 10 Chemistry
    • Lakhmir Singh Class 10 Biology
    • Lakhmir Singh Class 9 Physics
    • Lakhmir Singh Class 9 Chemistry
    • PS Verma and VK Agarwal Biology Class 9 Solutions
    • Lakhmir Singh Science Class 8 Solutions

LearnCBSE Online

NCERT Solutions | NCERT Books | RD Sharma Solutions | NCERT Exemplar Problems | CBSE Sample Papers

Learn CBSE

NCERT Solutions for Class 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

मातृभूमि NCERT Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions and Answers

November 28, 2024 by LearnCBSE Online

मातृभूमि NCERT Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Question Answer

Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions मातृभूमि अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
हिमालय पर्वत भारत की किस दिशा में स्थित है?
उत्तर:
हिमालय पर्वत भारत की उत्तर दिशा में स्थित है।

प्रश्न 2.
भारत माँ के चरण कौन स्पर्श करता है?
उत्तर:
भारत माँ के चरण हिंद महासागर स्पर्श करता है।

मातृभूमि NCERT Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions and Answers

प्रश्न 3.
त्रिवेणी शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
त्रिवेणी ! अर्थात तीन नदियों का समूह भारत में तीन नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम प्रयाग में होता है। यहाँ तीनों नदियाँ एक होकर बहने लगती हैं।

प्रश्न 4.
‘जगमग छटा निराली’ शब्दों का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
‘जगमग छटा निराली’ शब्दों का अर्थ है कि भारत की धरती नदियों के जल से स्वयं को सींचती है और अपार खनिज पदार्थ, औषधियाँ एवं वनस्पतियाँ प्रदान करती हैं।

प्रश्न 5.
झरनों का कैसा स्वर सुनाई देता है?
उत्तर:
झरनों का कल-कल का स्वर सुनाई देता है, जो सबका मन मोह लेता है।

प्रश्न 6.
कोयल किस ऋतु में और कहाँ कूकती है ?
उत्तर:
कोयल वसंत ऋतु में और आमों के बगीचों में मधुर गीत गाती है।

प्रश्न 7.
शीतल एवं सुगंधित हवाएँ कहाँ से आती हैं।
उत्तर:
शीतल और सुगंधित हवाएँ मलयगिरि पर्वतों से चंदन की सुगंध लिए बहती है। ये भारत के पश्चिम दिशा में स्थित हैं।

प्रश्न 8.
भारत देश कैसा देश है?
उत्तर:
भारत देश कर्म प्रधान देश है।

प्रश्न 9.
भारत की धरती पर किस-किस महापुरुष ने जन्म लिया? कविता के आधार पर बताइए ।
उत्तर:
भारत की धरती पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम, कृष्ण और महात्मा बुद्ध ने जन्म लिया ।

प्रश्न 10.
गीता में कृष्ण ने क्या संदेश दिया?
उत्तर:
गीता में कृष्ण ने कर्म का संदेश दिया कि हमें निस्वार्थ भाव से कर्म करना चाहिए।

प्रश्न 11.
गौतम बुद्ध ने संसार को क्या मार्ग दिखाया ?
उत्तर:
गौतम बुद्ध ने संसार को दया, प्रेम एवं अहिंसा का मार्ग दिखाया।

Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Question Answer मातृभूमि लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि ने मातृभूमि कविता की रचना किस उद्देश्य से की है?
उत्तर:
कवि ने कविता की रचना भारत के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ इसकी महानता एवं गौरव का गान करने के लिए की है। इसमें बताया है कि हिमालय पर्वत किस प्रकार आकाश को चूमता प्रतीत होता है। हिंद महासागर की लहरें भारत माँ के चरण स्पर्श करती हैं। इसके सीने पर बहती नदियाँ गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम स्थल आकर्षित करता है। कल-कल करते झरने मन मोह लेते हैं। मलय पर्वतों से आती ठंडी और सुगंधित हवाएँ सबकों राहत देती है।

प्रश्न 2.
महात्मा बुद्ध ने लोगों को क्या संदेश दिया? उत्तर- महात्मा बुद्ध ने लोगों को दया, प्रेम, परोपकार का संदेश दिया। विश्व में व्याप्त अज्ञानता को उन्होंने ज्ञान रूपी दीये की लौ से आलोकित करना चाहा।

प्रश्न 3.
कविता में कवि ने किस फल के वृक्ष का वर्णन किया है?
उत्तर :
कविता में कवि ने आम के वृक्ष का वर्णन किया है और बताया है कि भारत में अनेक आम के वृक्ष हैं जहाँ कोयल गुंजार करती हैं।

प्रश्न 4.
मलय पवन क्या करती है?
उत्तर :
मलय पवन देशवासियों के तन-मन को अपनी सुगंधित वायु के माध्यम से सँवारती है।

प्रश्न 5.
भारत देश में किन-किनका जन्म हुआ है?
उत्तर :
भारत देश में रघुपति और माता सीता का जन्म हुआ है। इसलिए यह पवित्र भूमि है।

प्रश्न 6.
भारत देश में गीता का पाठ किसने पढ़ाया है?
उत्तर :
भारत देश में गीता का पाठ श्री कृष्ण ने पढ़ाया है। साथ ही श्री कृष्ण ने अपनी मधुर वंशी से लोगों को प्रसन्न किया ।

प्रश्न 7.
भारत देश का सुयश किसने बढ़ाया है?
उत्तर :
गौतम बुद्ध ने भारत की भूमि पर जन्म लेकर सुयश बढ़ाया है।

Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions मातृभूमि दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
‘जगमग छटा निराली’, पग-पग पर छहर रही है’- पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
‘जगमग छटा’ निराली, पग-पग पर ‘छहर रही ‘ है- से कवि का आशय है कि भारत के इलाहाबाद में गंगा, यमुना एवं सरस्वती बह रही हैं। इन तीनों नदियों के ‘संगम’ पर इनकी लहरें चारों ओर अपनी सुंदरता बिखेर देती हैं और नदियों का जल धरती को सींचता हुआ आगे बढ़ता है जिससे धरती हरी-भरी हो जाती है और फसलो रूपी सोना बिखेरती है। यह सौंदर्य सबको अपनी ओर आकर्षित करता है।

प्रश्न 2.
भारत को पुण्यभूमि और स्वर्णभूमि क्यों कहा गया है ?
उत्तर:
भारत ऋषि मुनियों का देश है, जिन्होंने आजीवन पवित्र जीवन का संदेश भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को दिया है। उन्होंने सत्य, अहिंसा, मानवता, भाईचारे और दया आदि का संदेश चारों ओर फैलाया । इसीलिए भारत भूमि को पुण्यभूमि कहा है। भारत नदियों का देश है और यहाँ की मिट्टी बहुत उपजाऊ है। इस कारण यहाँ भरपूर फ़सल होती है अर्थात यहाँ की मिट्टी सोना उगलती है। यही कारण है कि इसे स्वर्णभूमि कहा जाता है।

प्रश्न 3.
कवि का परिचय दीजिए । ‘मातृभूमि’ कविता को सोहनलाल द्विवेदी जी द्वारा लिखा गया है। उनका जन्म आज से लगभग सवा सौ साल पहले हुआ था। उस समय अंग्रेज़ों का भारत पर आधिपत्य था । उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से अंग्रेज़ों का विरोध किया। साथ ही उन्होंने भारत का गौरवगान किया। उनकी रचनाएँ – ‘बढ़े चलो, बढ़े चलो’, ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’ इत्यादि हैं।

प्रश्न 4.
गौतम ने जग को दिया कैसे दिखाया ?
उत्तर :
गौतम बुद्ध ने कहा कि दुःख के बारे में जानने के पश्चात् ही सुख मिलता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को दुःख से घबराना नहीं चाहिए। गौतम बुद्ध ने 8 नियम सम्यक् दृष्टि, सम्यक् संकल्प, सम्यक् वचन, सम्यक् कर्म, सम्यक् आजीविका, सम्यक् व्यायाम, सम्यक् स्मृति और सम्यक् समाधि पर बल दिया है।

प्रश्न 5.
कवि ने भारत की भूमि को धर्मभूमि और कर्मभूमि नाम क्यों दिया है? (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)
उत्तर:
कवि ने बताया है कि यहाँ (भारत देश में) अनेक धर्मों की स्थापना हुई जिससे मनुष्य को नवीन जीवन प्राप्त हुआ है। यह भूमि कर्म प्रधान है। मनुष्य को सदैव कर्म करते रहना चाहिए। कर्म करने से ही सफलता प्राप्त होती है । यह भूमि धर्म और न्याय की रक्षक भी है। इसलिए कवि ने भारत की भूमि को धर्मभूमि और कर्मभूमि नाम दिया है।

मातृभूमि NCERT Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions and Answers

प्रश्न 3.
कविता में कवि ने किन दो महाकाव्यों के किन-किन पात्रों का उल्लेख किया है और भारतीय संस्कृति में उनका क्या महत्व है?
उत्तर:
कवि ने बाल्मिकी द्वारा रचित रामायण के नायक श्रीराम और सीता तथा वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत के नायक भगवान श्रीकृष्ण का वर्णन किया है। राम ‘ पुरुषोत्तम राम’ कहलाए क्योंकि उन्होंने आदर्शों पर जीवन बिताया और श्रीकृष्ण ने कर्म का संदेश दिया। सीता का चित्रण आदर्श भारतीय नारी के रूप में किया है। इनसे यह प्रेरणा दी गई है कि हमें निस्वार्थ कर्म करना चाहिए और अपने जीवन को आदर्शों पर चलना चाहिए।

प्रश्न 4.
कवि ने भारत की भूमि को युद्धभूमि और बुद्धभूमि क्यों कहा है?
उत्तर:
कवि का यह मानना है कि भारत की धरती सदा संघर्ष भूमि रही है। न जाने कितने शासकों ने भारत पर शासन किया लेकिन भारत ने अपने संघर्ष से अपनी सभ्यता और संस्कृति पर कभी आँच न आने दी । बुद्धभूमि से कवि का तात्पर्य है कि महात्माबुद्ध भारतवासियों को प्रेम, दया, सहानुभूति एवं भाईचारा का संदेश पढ़ाया जो वर्तमान में ज्यों-का-त्यों है।

Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Question Answer मातृभूमि मूल्यपरक / व्यावहारिक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक भारतवासी होने के नाते हमारे क्या कर्तव्य बनते हैं?
उत्तर:
भारतवासी होने के नाते हमारे निम्नलिखित कर्तव्य बनते हैं-

  1. भारतीय संस्कृति के अनुसार मेहमानों का आदर और बड़े-छोटों सभी का सदैव सम्मान करना चाहिए ।
  2. अपनी पढ़ाई की ओर पूरा ध्यान देना चाहिए ताकि बड़े होकर हम देश की आर्थिक उन्नति हेतु कार्य कर सकें।
  3. सार्वजनिक स्थानों की सफ़ाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
  4. धार्मिक और जातीय भावनाओं से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को अपनाना चाहिए।
  5. पुराने रीति-रिवाज़ या ऐसे बँधन जो हमारी उन्नति में बाधा उत्पन्न करते हैं, उन्हें तोड़ देना चाहिए।
  6. पढ़-लिखकर विदेशों में पलायन न करके अपने देश को ऊँचा करने का प्रयास करना चाहिए।
  7. पैतृक उद्योग-धंधों को बढ़ावा देना चाहिए ।
  8. देश की रक्षा हेतु प्राण न्यौछावर करने से कभी घबराना नहीं चाहिए ।
  9. हमारी सभ्यता और संस्कृति अक्षुण्ण है, इसकी गरिमा को सदैव बनाए रखना चाहिए ।
  10. सदा सच्चाई और ईमानदारी के पथ पर चलना चाहिए।

Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions अर्थग्रहण संबंधी एवं बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

नीचे लिखे काव्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

[1]

ऊँचा खड़ा हिमालय
आकाश चूमता है,
नीचे चरण तले झुक,
नित सिंधु झूमता है।

गंगा यमुन त्रिवेणी
नदियाँ लहर रही हैं,
जगमग छटा निराली,
पग पग छहर रही हैं।

वह पुण्य-भूमि मेरी,
वह स्वर्ण- भूमि मेरी ।
वह जन्मभूमि मेरी
वह मातृभूमि मेरी।। (पृष्ठ 1)

शब्दार्थ : सिंधु- समुद्र । त्रिवेणी – तीन नदियों का संगम (गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम जो प्रयाग, इलाहाबाद में है।) नित – प्रतिदिन । जगमग – चमकदार। छटा – सुंदरता । निराली – सुंदर । पग-पग – हर कदम पर। छहर—फैलना। पुण्य-पवित्र । स्वर्ण – सोना ।

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
हिमालय पर्वत भारत की किस दिशा में स्थित है?
(क) पूर्व दिशा
(ख) उत्तर दिशा
(ग) दक्षिण दिशा
(घ) पश्चिम दिशा
उत्तर:
(ख) उत्तर दिशा

प्रश्न 2.
भारत का विशाल सागर हिंद महासागर भारत की किस दिशा में स्थित है?
(क) पूर्व दिशा
(ख) दक्षिण दिशा
(ग) उत्तर दिशा
(घ) पश्चिम दिशा
उत्तर:
(ख) दक्षिण दिशा

प्रश्न 3.
भारत में किन तीन पवित्र नदियों का अनोखा संगम प्रयाग में होता है?
(क) गंगा, यमुना, कावेरी
(ख) गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र
(ग) गंगा, यमुना, सरस्वती
(घ) गंगा, सिंधु, यमुना
उत्तर:
(ग) गंगा, यमुना, सरस्वती

मातृभूमि NCERT Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions and Answers

प्रश्न 4.
इस पद्यांश में कवि ने भारत भूमि को किन-किन रूपों में देखा है?
(क) पुण्य-भूमि, स्वर्ण- भूमि, जन्मभूमि, मातृभूमि
(ख) पुण्य भूमि, स्वर्ण- भूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि
(ग) पुण्य-भूमि, स्वर्ण- भूमि, देव भूमि, मातृभूमि
(घ) पुण्य-भूमि, स्वर्ण- भूमि, युद्ध – भूमि, मातृभूमि
उत्तर:
(क) पुण्य-भूमि, स्वर्ण- भूमि, जन्मभूमि, मातृभूमि

प्रश्न 5.
कवि ने धरती को स्वर्ण – भूमि की संज्ञा क्यों दी है?
(क) कवि ने भारत की धरती पर जन्म लिया है।
(ख) कवि भारत की धरती को सोने के समान बहुमूल्य मानता है।
(ग) भारत की हरी-भरी धरती खनिज पदार्थों, औषधियों एवं वनस्पतियों से संपूर्ण है।
(घ) इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर:
(ग) भारत की हरी-भरी धरती खनिज पदार्थों, औषधियों एवं वनस्पतियों से संपूर्ण है।

[2]

झरने अनेक झरते
जिसकी पहाड़ियों में,
चिड़ियाँ चहक रही हैं,
हो मस्त झाड़ियों में।

अमराइयाँ घनी हैं
कोयल पुकारती है,
बहती मलय पवन है,
तन-मन सँवारती है।

वह धर्मभूमि मेरी,
वह कर्मभूमि मेरी।
वह जन्मभूमि मेरी
वह मातृभूमि मेरी। (पृष्ठ 1-2)

शब्दार्थ : अमराइयाँ- आम का बगीचा । मलय – शीतल व सुगंधित हवा, दक्षिण भारत में स्थित मलय पर्वत से आने वाली सुगंधित हवा।

भावार्थ- कवि कहते हैं कि भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में कल-कल करते बहते हुए झरने बहुत सुंदर लगते हैं। वन्य प्रदेशों में चिड़ियों (पक्षियों) का गायन मन मोह लेता है। आम के घने बगीचों में वसंत ऋतु के आने पर कोयल की मीठी कूक सुनाई देती है। भारत के दक्षिण में मलय पर्वत से बहने वाली ठंडी और सुंगधित हवाएँ प्राणी जगत में स्फूर्ति एवं ताज़गी भर देती है। यह देश कर्मप्रधान देश है। भारत मेरी जन्मभूमि, मेरी कर्मभूमि, धर्मभूमि एवं मातृभूमि है।

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कल-कल स्वर में बहते झरनों का उद्गम स्थान क्या है?
(क) नदियाँ
(ख) सागर
(ग) पर्वतीय क्षेत्र
(घ) धरती से प्रस्फुटित होकर
उत्तर:
(ग) पर्वतीय क्षेत्र

प्रश्न 2.
चिड़ियाँ मधुरगान कहाँ करती हैं?
(क) घने जंगलों में
(ख) आकाश की ऊँचाईयों में
(ग) नदियों के किनारों पर
(घ) इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर:
(क) घने जंगलों में

प्रश्न 3.
कोयल का मधुरगान किस ऋतु में सुनाई देता है ?
(क) वर्षा ऋतु में
(ख) हेमंत ऋतु में
(ग) वसंत ऋतु में
(घ) पतझड़ ऋतु में
उत्तर:
(ग) वसंत ऋतु में

मातृभूमि NCERT Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions and Answers

प्रश्न 4.
ठंडी और सुगंधित हवाएँ कहाँ से आती हैं?
(क) दक्षिण के मलय पर्वत से
(ख) उत्तर के हिमालय पर्वत से
(ग) उत्तर-पूर्व के अरावली पर्वतों से
(घ) पश्चिम के दक्कनी पठारों से
उत्तर:
(क) दक्षिण के मलय पर्वत से

प्रश्न 5.
पद्यांश में कवि ने भारत भूमि को किन-किन नामों से पुकारा है?
(क) धर्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, युद्धभूमि
(ख) धर्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, देवभूमि
(ग) धर्मभूमि, कर्मभूमि, जन्मभूमि, मातृभूमि
(घ) धर्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, युद्धभूमि
उत्तर:
(ग) धर्मभूमि, कर्मभूमि, जन्मभूमि, मातृभूमि

[3]

जन्मे जहाँ थे रघुपति,
जन्मी जहाँ थी सीता,
श्रीकृष्ण ने सुनाई,
वंशी पुनीत गीता |

गौतम ने जन्म लेकर,
जिसका सुयश बढ़ाया,
जग को दया सिखाई,
जग को दिया दिखाया।

वह युद्ध भूमि मेरी,
वह बुद्ध-भूमि मेरी।
वह मातृभूमि मेरी,
वह जन्मभूमि मेरी । (पृष्ठ 2)

शब्दार्थ : रघुपति – दशरथ पुत्र राम । वंशी – बाँसुरी । गीता – कुरुक्षेत्र के मैदान में श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया कर्म संदेश जो विस्तार से रचित है।

‘भावार्थ – कवि ने बड़े ही सुंदर ढंग से भारत में जन्म लेने वाले वीर महापुरुषों का वर्णन किया है। उनका कहना है कि इस देश में रघुकुल नंदन राम का जन्म हुआ। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया। उनका जीवन उच्च चरित्र प्रस्तुत करता है। नारी धर्म का आदर्श स्थापित करने वाली सीता ने भी इसी धरती पर जन्म पाया । कृष्ण ने भारत भूमि पर जन्म लेकर महाभारत के युद्ध में गीता का उपदेश देकर मनुष्य को कर्म करने की शिक्षा दी गई। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध ने मानव को प्रेम और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। कवि ने कहना चाहा है कि यह भारत भूमि मेरी जन्मभूमि है। जो शांति और अहिंसा का संदेश देती है और धर्म और न्याय की रक्षक है।

बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि ने किन-किन महापुरुषों का उल्लेख किया है?
(क) राम, कृष्ण, गौतम
(ख) राम, कृष्ण, गांधी
(ग) राम, कृष्ण, विनोबाभावे
(घ) राम, कृष्ण, अशोक
उत्तर:
(क) राम, कृष्ण, गौतम

मातृभूमि NCERT Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions and Answers

प्रश्न 2.
नारी जीवन का आदर्श प्रस्तुत करने वाली किस महिला का नाम कविता में उभारा गया है?
(क) सीता
(ख) राधा
(ग) द्रोपदी
(घ) मदरटेरेसा
उत्तर:
(क) सीता

प्रश्न 3.
कृष्ण ने गीता के उपदेश में मनुष्य को क्या शिक्षा दी?
(क) लाभ कमाने की
(ख) बड़ों की सेवा करने की
(ग) कर्म करने की
(घ) एक-दूसरे का हाथ बँटाने की
उत्तर:
(ग) कर्म करने की

प्रश्न 4.
गौतम बुद्ध ने मनुष्य को क्या पाठ पढ़ाया ?
(क) प्रेम का
(ख) अहिंसा का
(ग) गीता का
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर:
(ख) अहिंसा का

प्रश्न 5.
इस पद्यांश में कवि ने भारत की धरती को किन-किन नामों से पुकारा है?
(क) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, जन्मभूमि
(ख) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, देवभूमि
(ग) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, देवभूमि, कर्मभूमि
(घ) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, कर्मभूमि
उत्तर:
(क) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, जन्मभूमि

परीक्षोपयोगी अन्य आवश्यक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
‘मातृभूमि’ कविता में कवि इस भूमि के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किस प्रकार करता है ?
उत्तरः
कवि अपनी मातृभूमि के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन करते हुए बताता है कि इसी भूमि पर हिमालय पर्वत सिर ऊँचा करके खड़ा है। वह आकाश का चूमता प्रतीत होता है। इसी पर्वत के चरणों को हिंद महासागर चूमता है। इसी भूमि पर गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियाँ बहती है। उनकी छटा अनोखी हैं। यहाँ पहाड़ियों से अनेक झरने झरते हैं। यहाँ की झाड़ियों में चिड़ियाँ चहकती रहती हैं। यहाँ की अमराइयों में कोयल कूकती है।

प्रश्न 2.
इसी भूमि पर किन-किन महापुरुषों ने जन्म लेकर क्या-क्या महान कार्य किए ?
उत्तरः
इसी भूमि पर रामचंद्र जी, सीता, श्रीकृष्ण तथा गौतम बुद्ध ने जन्म लेकर अनेक महान कार्य किए। इसी भूमि पर श्रीकृष्ण ने बाँसुरी की मधुर तान तो सुनाई ही, साथ ही कुरुक्षेत्र में गीता का महान उपदेश दिया; जिसने कर्त्तव्य-अकर्त्तव्य का ज्ञान कराया। इसी प्रकार गौतम बुद्ध ने इसी भूमि पर जन्म लेकर संसार को दया-भाव का ज्ञान दिया। उन्होंने प्रेम का मार्ग दिखाया।

Class 6 Hindi Extra Question Answer

AI CONTENT END 2 <rdf:RDF xmlns:rdf="http://www.w3.org/1999/02/22-rdf-syntax-ns#" xmlns:dc="http://purl.org/dc/elements/1.1/" xmlns:trackback="http://madskills.com/public/xml/rss/module/trackback/"> <rdf:Description rdf:about="https://www.LearnCBSE.online/ncert-class-6-hindi-chapter-1-extra-questions/" dc:identifier="https://www.LearnCBSE.online/ncert-class-6-hindi-chapter-1-extra-questions/" dc:title="मातृभूमि NCERT Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions and Answers" trackback:ping="https://www.LearnCBSE.online/ncert-class-6-hindi-chapter-1-extra-questions/trackback/" /> </rdf:RDF>

Filed Under: Class 6

  • NCERT Solutions
    • NCERT Library
  • RD Sharma
    • RD Sharma Class 12 Solutions
    • RD Sharma Class 11 Solutions Free PDF Download
    • RD Sharma Class 10 Solutions
    • RD Sharma Class 9 Solutions
    • RD Sharma Class 8 Solutions
    • RD Sharma Class 7 Solutions
    • RD Sharma Class 6 Solutions
  • Class 12
    • Class 12 Science
      • NCERT Solutions for Class 12 Maths
      • NCERT Solutions for Class 12 Physics
      • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
      • NCERT Solutions for Class 12 Biology
      • NCERT Solutions for Class 12 Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (Python)
      • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (C++)
      • NCERT Solutions for Class 12 English
      • NCERT Solutions for Class 12 Hindi
    • Class 12 Commerce
      • NCERT Solutions for Class 12 Maths
      • NCERT Solutions for Class 12 Business Studies
      • NCERT Solutions for Class 12 Accountancy
      • NCERT Solutions for Class 12 Micro Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Macro Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Entrepreneurship
    • Class 12 Humanities
      • NCERT Solutions for Class 12 History
      • NCERT Solutions for Class 12 Political Science
      • NCERT Solutions for Class 12 Economics
      • NCERT Solutions for Class 12 Sociology
      • NCERT Solutions for Class 12 Psychology
  • Class 11
    • Class 11 Science
      • NCERT Solutions for Class 11 Maths
      • NCERT Solutions for Class 11 Physics
      • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
      • NCERT Solutions for Class 11 Biology
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Computer Science (Python)
      • NCERT Solutions for Class 11 English
      • NCERT Solutions for Class 11 Hindi
    • Class 11 Commerce
      • NCERT Solutions for Class 11 Maths
      • NCERT Solutions for Class 11 Business Studies
      • NCERT Solutions for Class 11 Accountancy
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Entrepreneurship
    • Class 11 Humanities
      • NCERT Solutions for Class 11 Psychology
      • NCERT Solutions for Class 11 Political Science
      • NCERT Solutions for Class 11 Economics
      • NCERT Solutions for Class 11 Indian Economic Development
  • Class 10
    • NCERT Solutions for Class 10 Maths
    • NCERT Solutions for Class 10 Science
    • NCERT Solutions for Class 10 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 10 English
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Sanchayan
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Sparsh
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kshitiz
    • NCERT Solutions For Class 10 Hindi Kritika
    • NCERT Solutions for Class 10 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 10 Foundation of Information Technology
  • Class 9
    • NCERT Solutions for Class 9 Maths
    • NCERT Solutions for Class 9 Science
    • NCERT Solutions for Class 9 Social Science
    • NCERT Solutions for Class 9 English
    • NCERT Solutions for Class 9 Hindi
    • NCERT Solutions for Class 9 Sanskrit
    • NCERT Solutions for Class 9 Foundation of IT
  • CBSE Sample Papers
    • Previous Year Question Papers
    • CBSE Topper Answer Sheet
    • CBSE Sample Papers for Class 12
    • CBSE Sample Papers for Class 11
    • CBSE Sample Papers for Class 10
    • Solved CBSE Sample Papers for Class 9 with Solutions 2023-2024
    • CBSE Sample Papers Class 8
    • CBSE Sample Papers Class 7
    • CBSE Sample Papers Class 6
  • Textbook Solutions
    • Lakhmir Singh
    • Lakhmir Singh Class 10 Physics
    • Lakhmir Singh Class 10 Chemistry
    • Lakhmir Singh Class 10 Biology
    • Lakhmir Singh Class 9 Physics
    • Lakhmir Singh Class 9 Chemistry
    • PS Verma and VK Agarwal Biology Class 9 Solutions
    • Lakhmir Singh Science Class 8 Solutions
  • Student Nutrition - How Does This Effect Studies
  • Words by Length
  • NEET MCQ
  • Factoring Calculator
  • Rational Numbers
  • CGPA Calculator
  • TOP Universities in India
  • TOP Engineering Colleges in India
  • TOP Pharmacy Colleges in India
  • Coding for Kids
  • Math Riddles for Kids with Answers
  • General Knowledge for Kids
  • General Knowledge
  • Scholarships for Students
  • NSP - National Scholarip Portal
  • Class 12 Maths NCERT Solutions
  • Class 11 Maths NCERT Solutions
  • NCERT Solutions for Class 10 Maths
  • NCERT Solutions for Class 9 Maths
  • NCERT Solutions for Class 8 Maths
  • NCERT Solutions for Class 7 Maths
  • NCERT Solutions for Class 6 Maths
  • NCERT Solutions for Class 6 Science
  • NCERT Solutions for Class 7 Science
  • NCERT Solutions for Class 8 Science
  • NCERT Solutions for Class 9 Science
  • NCERT Solutions for Class 10 Science
  • NCERT Solutions for Class 11 Physics
  • NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
  • NCERT Solutions for Class 12 Physics
  • NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 1
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 2
  • Metals and Nonmetals Class 10
  • carbon and its compounds class 10
  • Periodic Classification of Elements Class 10
  • Life Process Class 10
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 7
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 8
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 9
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 10
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 11
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 12
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 13
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 14
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 15
  • NCERT Solutions for Class 10 Science Chapter 16

Free Resources

RD Sharma Class 12 Solutions RD Sharma Class 11
RD Sharma Class 10 RD Sharma Class 9
RD Sharma Class 8 RD Sharma Class 7
CBSE Previous Year Question Papers Class 12 CBSE Previous Year Question Papers Class 10
NCERT Books Maths Formulas
CBSE Sample Papers Vedic Maths
NCERT Library

NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 10
NCERT Solutions for Class 9
NCERT Solutions for Class 8
NCERT Solutions for Class 7
NCERT Solutions for Class 6
NCERT Solutions for Class 5
NCERT Solutions for Class 4
NCERT Solutions for Class 3
NCERT Solutions for Class 2
NCERT Solutions for Class 1

Quick Resources

English Grammar Hindi Grammar
Textbook Solutions Maths NCERT Solutions
Science NCERT Solutions Social Science NCERT Solutions
English Solutions Hindi NCERT Solutions
NCERT Exemplar Problems Engineering Entrance Exams

LearnCBSE Online

Telegram Twitter Reddit Discord